फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   102 and 108 ambulance workers union withdrew the strike in himachal

Ambulance Employees Strike: दो फाड़ हुई 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन, हड़ताल वापस ली

Thu, 26 May 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 May 2022 08:16 PM IST
सार

कंपनी से बातचीत के बाद दोपहर तक कर्मचारियों ने हड़ताल भी वापस ले ली। कंपनी ने कर्मचारियों की मांगें पूरी करने का दावा किया है। 

विज्ञापन
102 and 108 ambulance workers union withdrew the strike in himachal
सोलन में जारी रहीं एंबुलेंस सेवाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन दो फाड़ हो गई है। इसके चलते कर्मचारी यूनियन की हड़ताल का अधिक असर देखने को नहीं मिला। इससे लोगों को एंबुलेंस की सुचारु रूप से सेवाएं मिलीं। कंपनी से बातचीत के बाद दोपहर तक कर्मचारियों ने हड़ताल भी वापस ले ली। कंपनी ने कर्मचारियों की मांगें पूरी करने का दावा किया है। प्रदेश भर में एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर वीरवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। यूनियन पुराने और नए कर्मचारियों के बीच में बंट गई। कई जगह पुराने 108 कर्मचारियों ने सुबह कार्य नहीं किया। नए कर्मचारी कार्य करते नजर आए।

विज्ञापन


इसे देखते हुए यूनियन के कर्मियों ने कंपनी से मांगों को लेकर फिर वार्ता की गई। इसमें कंपनी से शिकायत निवारण समिति गठित कर सभी कर्मचारियों की समस्याएं सुनने का आश्वासन दिया। 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि एंबुलेंस का संचालन कर रही मेडसवान कंपनी के एचआर हेड संतोष झा से विस्तारपूर्वक बात हुई है। कंपनी ने मांगें मान ली हैं, जिसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई। कंपनी के समक्ष कर्मचारियों को श्रम विभाग में पंजीकृत करने और मानदेय को 18 हजार करने के लिए कहा गया है। निकाले गए 50 लोगों वापस बुलाने के लिए भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed