फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चकोली के पास चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

चकोली के पास चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2017 04:48 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
चकोली के पास चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

तेलका (चंबा)। किहार-चकोली सड़क पर शुक्रवार रात नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने 670 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस को देखकर चरस तस्कर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से पुलिस ने 670 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने हंसराज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है।

विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को किहार थाना की पुलिस ने चकोली के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हरेक गाड़ी को चेक किया जा रहा था। उसी दौरान हंस राज पुत्र बैंसू राम निवासी गांव दादर डाकघर किहार हाथ में थैला लिए सामने से आ रहा था, जो पुलिस को नाके पर देख कर वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को बैग में 670 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में ले लिया। चरस तस्करी कर रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही उसे गिरफ्तार भी किया। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी, जहां पर उसे पुलिस रिमांड दिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चरस तस्करी को लेकर पूछताछ करेगी। उधर, डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि चकोली नाके के दौरान एक व्यक्ति को 670 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed