{"_id":"636666ee1a99db7426369df2","slug":"1000-women-cast-mahanati-in-shree-renukaji-fair-also-inspired-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: श्री रेणुकाजी मेले में 1000 महिलाओं ने डाली महानाटी, मतदान के लिए भी किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: श्री रेणुकाजी मेले में 1000 महिलाओं ने डाली महानाटी, मतदान के लिए भी किया प्रेरित
Sat, 05 Nov 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Nov 2022 07:08 PM IST
सार
श्री रेणुकाजी मेले में पहली बार महिलाओं की महानाटी में करीब 1000 महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। जिला प्रशासन के सहयोग से हुई इस महानाटी से रेणुका मेले की शोभा में चार चांद लग गए।
विज्ञापन
1000 महिलाओं ने डाली महानाटी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में पहली बार महिलाओं की महानाटी में करीब 1000 महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। जिला प्रशासन के सहयोग से हुई इस महानाटी से रेणुका मेले की शोभा में चार चांद लग गए। दर्शक दीर्घा में खड़ी महिलाएं भी खुद को रोक न सकीं और महानाटी में शामिल हुईं। हालांकि, प्रशासन की ओर विभिन्न महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों से 3000 महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। महानाटी के जरिये जहां महिलाओं ने जिले की लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया, वहीं उन्होंने संपूर्ण मतदान के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
ढोल-नगाड़े व वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच इस महानाटी से संपूर्ण रेणुका घाटी कुछ पल के लिए संगीतमय हो उठी। करीब एक घंटा तक चले महानाटी के इस भव्य कार्यक्रम का मेले में आए लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। महानाटी का नेतृत्व लोक कलाकार दिलीप सिरमौरी ने किया। महिलाओं ने जिले के सुप्रसिद्ध लोक गीतों की धुनों पर सामूहिक नृत्य किया। महानाटी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से नाहन, पांवटा, संगड़ाह व त्रिलोरधार खंडों से महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 3000 महिलाओं को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन