फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10 people, including 5 forest dept employees trapped in Mandi dam

Mandi News: कोल बांध जलाशय में फंसे सभी 10 लोगों को सुरक्षित निकाला, 9 घंटे चला बचाव अभियान

Mon, 21 Aug 2023 06:22 PM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Aug 2023 06:22 PM IST
सार

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि बताया कि बारिश और मुश्किल हालात के बीच सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने रेस्क्यू टीम की तारीफ की।

विज्ञापन
10 people, including 5 forest dept employees trapped in Mandi dam
डीसी मंडी के साथ रेस्क्यू टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी और बिलासपुर की सीमा पर सलापड़ में कोलडैम में फंसे वन विभाग के कर्मचारियों सहित 10 लोगों को नौ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी एनडीआरएफ की टीम के साथ मौजूद रहे। पानी में सिल्ट और लकड़ियां काफी अधिक होने की वजह से यह सभी कर्मचारी नाव सहित डैम साइट में फंस गए और इनकी जान पर बन गई।

विज्ञापन


इस दौरान रात को ही देर रात इन्हें रेस्क्यू करने के लिए अभियान शुरू किया गया। भारी बारिश की वजह से कोलडैम में काफी मात्रा में लकड़ी आ गई थी। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी अपने साथ कुछ लोग लेकर लकड़ी की जांच करने के लिए गए। इस दौरान डैम में काफी मात्रा में सिल्ट और लकड़ी के बीच इनकी नाव फंस गई। बाद में इन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


डीसी मंडी अरिंदम चौधरी भी मौके पर पहुंचे और साथ ही एनडीआरफ को भी बुलाया गया। एक स्ट्रीमर की मदद से इन लोगों को निकालने की कोशिश देर रात शुरू हुई। सुबह 3 तीन बजे इन सभी लोगों को डैम से निकाल लिया गया। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि बताया कि बारिश और मुश्किल हालात के बीच इन सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने रेस्क्यू टीम की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मचारियों और लोगों को किया गया रेस्क्यू
साइट पर फंसे लोगों में से पांच वन विभाग के कर्मचारियों की पहचान बहादुर सिंह, भूपेश ठाकुर, रूप सिंह, बाबू राम और अंगद कुमार के रूप में हुई है, जबकि अन्य पांच स्थानीय लोग नैन सिंह, डागू राम, हेम राज, बुद्धि सिंह और धर्मेंद्र हैं। हालांकि, इनके पास नाव है। वहीं, डैम में फंसे इन लोगों के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में एक शख्स डैम इन लोगों को बचाने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है। यह शख्स सिल्ट और लकड़ी के बीच तैरता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed