फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bolero falls into ditch, five killed

बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत

Wed, 25 Dec 2013 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Dec 2013 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bolero falls into ditch, five killed
ननखड़ी के बेलूपुल के पास एक बोलेरो कैंपर के डेढ़ सौ मीटर खाई में गिरने से ढाई माह के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मरने वालों में दो नेपाली और तीन स्थानीय लोग हैं। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।


सोमवार देर रात बोलेरो (एचपी 06 ए-2432) नीरथ से सुरढ जा रही थी। बेलूपुल के पास सड़क से खाई में जा गिरी। कार में चालक समेत दस लोग सवार थे।

हादसे में कैलाश ठाकुर निवासी शकरेड़ा (ननखड़ी), रामजीदास (46) निवासी जलेही (ननखड़ी), महेंद्र सिंह (39) निवासी शकरेड़ा, के अलावा नेपाल निवासी नरेश (35) और छोटू (ढाई माह) पुत्र रामसरा की मौत हो गई। घायलों में बोलेरो चालक राजेंद्र सिंह निवासी जलेही (ननखड़ी) और नेपाली मूल की रामसरा और उसके तीन बच्चे राजाराम (9), सीता (6), रामराजा (4) शामिल हैं।
विज्ञापन


घायलों को देर रात ही खाई से निकालकर खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed