{"_id":"132-56427","slug":"Shimla-56427-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल रिटायर होंगे नौ एचएएस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल रिटायर होंगे नौ एचएएस
Shimla
Updated Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के नौ अफसर एक साल के भीतर रिटायर हो जाएंगे। इसकी सूची कार्मिक विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। राज्य में 14 एचएएस अफसरों की पहले से ही कमी चल रही थी। ऐसे में अगर नौ अफसर रिटायर हो जाएंगे तो संख्या बढ़कर 23 तक पहुंच जाएगी।
प्रदेश सरकार की ओर से 206 एचएएस अफसरों का काडर स्वीकृत किया गया है। इसके मुकाबले फिलहाल प्रदेश में 192 पदों पर तैनाती की गई है। सूबे की सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार अगले एक साल के भीतर नौ एचएएस रिटायर हो जाएंगे। रिटायर होने वालों में राकेश शर्मा, मान सिंह वर्मा, दर्शन लाल कालिया, डा. मान सिंह, बाबू राम कमल, अरुण कुमार भारद्वाज, देवेंद्र कुमार, अशोक चौहान और नरेश कुमार शामिल हैं। मुख्य सचिव पी. मित्रा की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कौन अफसर अगले एक साल के भीतर किस जगह से सेवानिवृत्त हो जाएगा।
-
सचिवालय से भी रिटायर होंगे तेरह अधिकारी
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के भी 13 अधिकारी अगले एक साल के भीतर रिटायर हो जाएंगे। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में ही इनके रिटायरमेंट की तिथि उल्लेख की गई है।
विज्ञापन
-
एचएएस काडर के तहत जितने भी पद खाली हो जाएंगे, उन्हें भरने के लिए भी प्रक्रिया स्वत: ही शुरू हो जाती है। सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से खाली पदों को भरने की कोशिश करती है। - एसकेबीएस नेगी, प्रधान सचिव कार्मिक