फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कांग्रेस में होगा बडे़ स्तर पर फेरबदल

कांग्रेस में होगा बडे़ स्तर पर फेरबदल

Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में बड़े स्तर पर फेरबदल होने जा रहा है। प्रदेश, जिला, ब्लॉक कार्यकारिणियों में कई नए चेहरे शामिल करने की तैयारी हैं। कई निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है। इस फेरबदल के लिए आलाकमान की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निष्क्रिय विभागों को जल्दी भंग किया जा सकता है। इन विभागों की संख्या लगभग एक दर्जन है। इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेें महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव जैसे पदों से भी कुछ पदाधिकारियों को हाथ धोना पड़ सकता है। इनमें से कुछ की निष्क्रिय रहने की शिकायतें हैं। इसी तरह से कई जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को भी पदों से हटाया जा सकता है। ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणियों में फेरबदल की प्रक्रिया जारी है। ऊपरी स्तर पर भी कार्रवाई हो सकती है। हाल ही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोनिया, राहुल और कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेताओं से बैठकें कर पार्टी संगठन में सक्रिय पदाधिकारियों का जोड़ने पर बात की है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed