फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   देवभूमि में सुरक्षित नहीं बेटियां

देवभूमि में सुरक्षित नहीं बेटियां

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। देवभूमि हिमाचल में नाबालिग बच्चियां हवस की शिकार बन रही हैं। प्रदेश में पिछले छह माह में दुराचार के 132 मामलों में से 63 बच्चियां नाबालिग थीं, जबकि 69 महिलाएं 18 साल से ऊपर की रही हैं। भयावह बात यह है कि 95 फीसदी मामलों में परिचित पर ही दुराचार के आरोप हैं। ये मामले वर्ष 2014 में जनवरी माह से 30 जून तक सामने आए हैं। बीते वर्ष 729 और इस वर्ष 728 मामले प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए जांच किस दिशा में जा रही है, दुराचार की शिकार बच्चियां और महिलाएं किस हाल में हैं, इससे संबंधित हर जानकारी संबंधित जिलों से एसपी के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को प्रमुखता से भेजनी होती है। इन मामलों पर नजर रखने को मुख्यालय में आईजी की नियुक्ति की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर मामलों में आरोपी परिचित ही हैं। ऐसे में इन मामलों में पारिवारिक परिवेश भी बहुत हद तक जिम्मेवार रहता है।
विज्ञापन

---
छह महीने में दर्ज मामले
मर्डर - 18
गैर इरादतन हत्या - 01
दुराचार - 132
दहेज हत्याएं - 02
अपहरण -125
मोलेस्ट्रेशन - 208
हत्या के लिए उकसाना - 32
क्रूरता की शिकार - 170
चेन स्नेचिंग - 02
छेड़खानी - 34
इमॉरल ट्रैफिकिंग - 04
---
एसएमएस से करें शिकायत
महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को पुलिस विभाग एसएमएस सेवा चला रहा है। इसके लिए 9459100100 हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से महिलाएं थानों में जाए बिना एसएमएस से ही शिकायत कर सकती हैं। इस आधार पर थानों में एफआईआर दर्ज होती है। हेल्पलाइन नंबर पर आई शिकायतों का स्टेटस पुलिस प्रमुख को आधे घंटे के भीतर देना होता है।
विज्ञापन

---
प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे आपराधिक मामलों में इजाफा हो रहा है। विभाग कई एहतियातन कदम उठा रहा है। थानों मेें महिला कांस्टेबलों के अलावा सभी जिलों में वुमन सेल चल रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में दो महिला पुलिस थाने खोलना भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, डीजीपी, हिमाचल प्रदेश पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed