{"_id":"132-54988","slug":"Shimla-54988-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिज की दरारों पर सीमेंट का मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिज की दरारों पर सीमेंट का मरहम
Shimla
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर पड़ी दरारों को वीरवार को नगर निगम ने सीमेंट का मरहम लगाकर फिलहाल बंद कर दिया है। पिछले सालों की तरह इस बार भी निगम प्रशासन ने औपचारिकता निभाते हुए कंक्रीट से भर दिया है। वीरवार सुबह ही नगर निगम की भवन एवं मार्ग शाखा के कर्मियों ने दरारों को भरने का काम शुरू कर दिया।
दोपहर तक कर्मचारियों ने दरारों को पूरी तरह से भर दिया। शाखा के अधिशासी अभियंता एचके गुप्ता और सहायक अभियंता राजेश ठाकुर भी मरम्मत कार्य के दौरान मौके पर मौजूद रहे। आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा है कि दरारों को कंक्रीट डाल कर भर दिया गया है। जल्द ही रिज मैदान से नीचे अंडर ग्राउंड शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण भी किया जाएगा।