फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   किसानों को कर्ज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक

किसानों को कर्ज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किसानों को अब ऋण लेने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शोघी शाखा के चार ग्राहकों को ‘रुपे केसीसी डेबिट कार्ड’ देकर इस योजना का शुभारंभ किया। हिमाचल राज्य सहकारी बैंक देशभर में यह रुपे कार्ड आरंभ करने वाला पहला बैंक बना है।
विज्ञापन

योजना के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में बैंक की ओर से शाखाएं खोलने की आवश्यकता है। ‘रुपे केसीसी डेबिट कार्ड’ किसानों के लिए बेहद लाभप्रद है। इस सेवा के आरंभ होने से किसान, बागवान, कृषि और बागवानी संबंधी आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी जरूरतें आसानी से पूरी होंगी। उन्हें बैंकों में भी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन की ओर से बताया गया कि बैंक की चार नई शाखाएं बिलासपुर के गोलथाई, सिरमौर के गट्टाधार, चंबा के राजनगर और शिमला के मांदल में खोली जाएंगी। इससे पहले बैंक की ओर से हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री को वर्ष 2012-13 के लिए 21,65,760 रुपये की राशि के लाभांश का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed