{"_id":"132-54780","slug":"Shimla-54780-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की तीन टैक्सियां जब्त, 25 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी की तीन टैक्सियां जब्त, 25 चालान
Shimla
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। एचआरटीसी की तीन टैक्सियां पुलिस ने जब्त कर लिया है। इनके परमिट खत्म हो गए थे, टैक्सियों में सवारियां भी जरूरत से ज्यादा भरी गईं थीं। गाड़ियों को जब्त करके कच्ची घाटी पुलिस कस्टडी में रखा गया है। पुलिस की टीम ने सुबह 11 बजे कनेडी चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों के कागजात जांचे जा रहे थे। टैक्सियों के परमिट भी खंगाले गए। बालूगंज से चक्कर और सीटीओ से बालूगंज चलने वाली इन टैक्सियों के परमिट नहीं थे। मालिक मनमर्जी से इनमें सवारियों को इधर से उधर ले जा रहे थे। डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने बताया कि टैक्सी मालिकों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलेगा। लोगों को कोर्ट से ही अपनी टैक्सियां छुड़ानी होंगी। उन्होंने कहा कि टैक्सियों में ड्राइवर समेत 10 से अधिक सवारियां नहीं बैठ सकती हैं।
---
बिना अनुमति के दौड़ रहे वाहन पकड़े
इसके अलावा शहर के प्रतिबंधित एरिया में 50 से अधिक वाहनों के कागजात की जांच की गई। 25 वाहन मालिक ऐसे पाए गए, जिनके पास प्रतिबंधित एरिया में गाड़ी चलाने का पास नहीं था। पुलिस प्रशासन ने मौके पर ही उनके चालान काटे।
विज्ञापन
---
बिना अनुमति के दौड़ रहे वाहन पकड़े
इसके अलावा शहर के प्रतिबंधित एरिया में 50 से अधिक वाहनों के कागजात की जांच की गई। 25 वाहन मालिक ऐसे पाए गए, जिनके पास प्रतिबंधित एरिया में गाड़ी चलाने का पास नहीं था। पुलिस प्रशासन ने मौके पर ही उनके चालान काटे।
विज्ञापन
