{"_id":"132-53635","slug":"Shimla-53635-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का शिमला दौरा रद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का शिमला दौरा रद
Shimla
Updated Sun, 15 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का शिमला दौरा अचानक रद हो गया है। राष्ट्रपति 20 से 22 जून तक तीन दिन के लिए गर्मी की छुट्टियां मनाने शिमला आ रहे थे। उन्होंने ये समय शहर से करीब 14 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास में बिताना था। लेकिन अब शनिवार शाम को राष्ट्रपति भवन ने राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को सूचना भेजी है कि ये दौरा रद हो गया है। मुख्य सचिव पी. मित्रा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जीएडी को इस बारे में आधिकारिक सूचना मिल गई थी। राज्य सरकार ने राष्ट्रपति के इस दौरे के लिए अपने तौर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। लेकिन अब दौरा रद हो गया है।
विज्ञापन