{"_id":"132-52597","slug":"Shimla-52597-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 30 प्रत्याशियों की जमानत जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 30 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
Shimla
Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। भाजपा के प्रधानमंत्री के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की आंधी में हिमाचल की चार संसदीय सीटों के 30 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इसमें पूर्व सांसद और कांगड़ा संसदीय सीट के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा.राजन सुशांत तक शामिल है। कांग्रेस प्रत्याशियों को छोड़कर कोई भी अपनी जमानत बचा पाने में सफल नहीं रहा। मजेदार बात तो यह है कि आठ प्रत्याशियों को एक हजार भी वोट नहीं मिले हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) का किसी भी संसदीय क्षेत्र में असर नहीं रहा। प्रदेश में आप को महज दो फीसदी ही वोट मिले हैं। इसके अलावा अन्य पार्टियों और दलों को तो एक फीसदी भी वोट नहीं मिले है। इन पार्टियों का वोट प्रतिशत दशमलव में है। इसी का नतीजा रहा कि बड़े पैमाने पर प्रत्याशियों की करारी हार हुई है। कांगड़ा संसदीय सीट से सबसे अधिक 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। इसके अलावा मंडी में सात, शिमला में पांच और हमीरपुर में आठ प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए है। जहां भाजपा ने चारों सीटों को जीत लिया है, वहीं कांग्रेस सभी सीटों पर दूसरे नंबर पर रही है।
विज्ञापन