फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   भाजपा का पहली बार क्लीन स्वीप

भाजपा का पहली बार क्लीन स्वीप

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोकसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। पिछले तीन दशकों में प्रथम बार भाजपा ने सभी चारों सीटों पर कब्जा किया है। इससे पहले राम मंदिर और अटल बिहारी वाजपेयी की सहानुभूति लहर में भी प्रदेश में भाजपा महज तीन सीटों को ही झोली में डाल पाई थी। नरेंद्र मोदी की लहर में कांग्रेस को पहली बार भाजपा से जबरदस्त मात खानी पड़ी है।
विज्ञापन

दो साल पहले हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को 43.21 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि भाजपा को महज 38.83 फीसदी वोटों से संतोष करना पड़ा था। इस अवधि में भाजपा ने ऐसा कौन-सा जादू चलाया कि वोट प्रतिशत 38.83 प्रतिशत से बढ़कर सीधे 53.3 प्रतिशत पहुंच गया। हालांकि, कांग्रेस के वोट प्रतिशत में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन सीट एक भी नहीं मिली। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 40.70 फीसदी ही वोट मिले हैं। प्रदेश के चुनावी इतिहास में भाजपा की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। 1998 में वाजपेयी की जब केंद्र में 13 महीने की सरकार गिरी थी उस समय पूरे देश में सहानुभूति की लहर थी। उस समय भाजपा ने हिमाचल विकास कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। तब भाजपा को तीन और एक हिमाचल विकास कांग्रेस को एक सीट मिली थी। हालांकि, 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 49.58 प्रतिशत वोट पाकर तीन सीटों पर कब्जा किया था, लेकिन 2004 में 44.24 फीसदी वोट पाकर महज एक सीट ही भाजपा जीत पाई थी।
विज्ञापन


--
भाजपा ने कब कितनी सीटें जीत
सन सीट
1989 03
1991 02
1996 00
1998 03
1999 03
2004 01
2009 03
2014 04
--
हिमाचल में 1989 में खोला था खाता
देश में जब राम मंदिर का आंदोलन जोर पकड़ रहा था उस समय हिमाचल में भाजपा को 1989 में लोकसभा चुनाव पहली बार सफलता मिली। तब भाजपा ने कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी सीट पर फतह हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed