फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बलदेव शर्मा की जमानत अवधि बढ़ी

बलदेव शर्मा की जमानत अवधि बढ़ी

Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में नामित आरोपी पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा की अग्रिम जमानत की अवधि हिमाचल हाईकोर्ट ने 30 मई तक बढ़ा दी है। न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी ने अंतरिम अग्रिम जमानत की अवधि उसी शर्त के साथ बढ़ाई कि प्रार्थी बलदेव शर्मा बिना जांच अधिकारी की अनुमति के पुलिस स्टेशन बालूगंज के क्षेत्राधिकार से बहार नहीं जाएगा और न ही आम जनता में इस केस के बारे में कोई कमेंट करेगा। उल्लेखनीय है कि बलदेव शर्मा के खिलाफ एक महिला ने शिकायत के माध्यम से पुलिस स्टेशन बालूगंज में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 377 के तहत मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2012 में वह अपने पति की ट्रांसफर करवाने के लिए बलदेव शर्मा के पास गई थी और इसी दौरान पूर्व विधायक ने उसके साथ जबरदस्ती की। हालांकि उस समय उसके पति का तबादला तो कर दिया गया, परंतु शिमला में उसके साथ दुराचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed