फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जड़ी-बूटी की हिमाचल से जमकर तस्करी

जड़ी-बूटी की हिमाचल से जमकर तस्करी

Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश में जड़ी बूटियों की जमकर तस्करी की जा रही है। प्रदेश की अकूत प्राकृतिक वन संपदा को कौड़ियों के भाव दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बिक्री की जा रही है। इससे प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये सालाना राजस्व का चूना लगा रहा है। राज्य विविधता बोर्ड की ओर से 21 से 28 अप्रैल के बीच की गई एक गोपनीय जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बोर्ड की टीम ने शिमला, मंडी और किन्नौर जिलों में यह जांच की थी।
विज्ञापन

सूबे के जंगलों में बड़े पैमाने में ऐसी जड़ी बूटियां हैं, जो दवाएं बनाने के काम में आती है। ऐसी जड़ी बूटियों को कौड़ी के भाव खरीदने के लिए एजेंटों की मदद ली जा रही है। सूत्रों का कहना है कि निजी कंपनियों की ओर से एजेंटों का पूरा एक नेटवर्क तैयार किया गया है। इनकी मदद से पूरा खेल किया जा रहा है। एजेंट स्थानीय स्तर पर पहुंचकर करोड़ों रुपये की जड़ी बूटी तस्करी करके दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के मार्केट में पहुंचा रहे हैं। पूरे तस्करी से हिमाचल सरकार को सालाना करोड़ों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है, लेकिन अभी तक इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

बाक्स------
दूसरे जिलों में भी होगी जांच
शिमला, मंडी, कुल्लू और किन्नौर जिले में अभी तक जांच की गई है। प्रदेश के दूसरे अन्य जिलों में भी इसको लेकर हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड की ओर से जांच करने की तैयारी है, जिससे यह पता चल सके कि किस जिले में कहां-कहां से जड़ी बूटियों की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
प्रदेश में हर साल करोड़ों रुपये की जड़ी बूटियों की तस्करी की जा रही है। जांच में यह तथ्य सामने आ चुका है। प्रदेश भर की पड़ताल करने के बाद एक सूची तैयार की जाएगा। उस सूची को जंगलात महकमे को सौंप दी जाएगी, जिससे तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जंगलात महकमा स्तर पर कार्रवाई की जा सके।
-- डा.एसएस नेगी, सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश जैव विविधता बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed