फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई : अनुराग

प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई : अनुराग

Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। विजिलेंस ब्यूरो की ओर से एचपीसीए होटल पवेलियन के मामले में चार्जशीट दायर किए जाने के बाद एचपीसीए अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास चुनावों में जनता के पास जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है और केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए वे राजनितिक विरोधियों और एचपीसीए पर प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई कर रहे है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के पास प्रदेश में अपने 15 महीने के कार्यकाल की एक भी उपलब्धि बताने के लिए नहीं है। यह कार्रवाई केवल और केवल राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से एचपीसीए और उससे जुड़े पदाधिकारियों और लोगों पर चुनावी माहौल खराब करने के लिए हो रही है। अगर प्रदेश की भाजपा सरकार और कांग्रेस सरकार की विकास के मामले में तुलना की जाए तो यह सरकार भाजपा सरकार के आगे कही नहीं ठहरती। जबसे कांग्रेस सत्ता में आई है केवल एक ही एजेंडा रहा है एचपीसीए और अपने राजनीतिक विरोधियों पर षड्यंत्र के तहत कार्रवाई करना। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जिसने हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रौशन किया। लेकिन धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर की आवासीय सुविधाएं नहीं थी और इसीलिए इस होटल का निर्माण किया गया। इसके लिए एचपीसीए प्रदेश सरकार को हर साल 27 लाख रुपयों का भुगतान करती है। इसके बावजूद सरकार का यह आरोप है कि केवल 1 रुपये की लीज है, यह सरासर झूठ है। कोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed