{"_id":"132-51851","slug":"Shimla-51851-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को भाजपा ने खुली बहस की दी चुनौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को भाजपा ने खुली बहस की दी चुनौती
Shimla
Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को खुली बहस की चुनौती दी है। आरोप लगाया है कि कांग्रेस जनता से जो वादा करके सत्तासीन हुई थी, उनमें से किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है।
जारी बयान में सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने महंगाई कम करने का वायदा किया था, लेकिन आज महंगाई ने प्रदेश की जनता की कमर तोड़ दी है। सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को भी कांग्रेस सरकार ने गोलमाल कर दिया। डिपुओं से सरकारी राशन गुम हो गया है, जिससे लोग बाजार से महंगा राशन खरीदने के लिए मजबूर हैं। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए। न तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है और न ही उन्हें बेरोजगारी भत्ते के नाम पर कौशल विकास भत्ता दिया जा रहा है। बेरोजगारों और जरूरत मंदों के बजाय रिश्तेदारों को नियुक्तियां दी जा रही हैं। सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने किस तरह से दो करोड़ का ऋण चुकता किया।