फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कालेधन पर शांता ने कांग्रेस को घेरा

कालेधन पर शांता ने कांग्रेस को घेरा

Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला/सोलन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने कालेधन के मुद्दे पर कांग्रेस पर नया हमला किया है। मंगलवार सुबह शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान शांता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह इस मसले पर चुप्पी साधे रहे और देश को लुटने दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विदेशी बैंक खाते में करोड़ों रुपये जमा होने का दावा करते हुए कहा कि अंग्रेजों के बाद कांग्रेस नेताओं ने देश को दोनों हाथों से लूटा और कालाधन देश से बाहर भेज दिया।
विज्ञापन

शांता कुमार ने कहा कि आज महंगाई, भ्रष्टाचार और नक्सलवाद की जड़ यह कालाधन है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने कालेधन के खिलाफ मुहिम को जायज मानते हुए इस पैसे को वापस लेने के लिए एक डाक्यूमेंट तैयार किया था। वह खुद भी यूएन की इन कन्वेंशन में गए थे। वहां स्विट्जरलैंड ने कहा था कि हम ये चोरी का पैसा नहीं रखना चाहते। जो देश इसे वापस चाहता है, वो ले सकता है। कई देशों ने ये पैसा वापस ले लिया। जर्मनी ने 19 हजार ऐसे नाम भारत सरकार को भेजे, जिनका धन विदेशों में जमा है। शांता ने कहा कि उन्होंने खुद यूएन कन्वेंशन से लौटकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि हसन अली के केस को भी इसलिए दबाया गया, क्योंकि पूछताछ में उसने तीन कांग्रेस नेताओं का नाम लिया था। इस मामले में अब जेठमलानी ने सुप्रीम कोर्ट में केस किया हुआ है। शांता के साथ विधायक सुरेश भारद्वाज, गणेश दत्त और सतीश धर थे। उधर, सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि विस चुनाव में भाजपा के लोगों का पार्टी से बाहर जाना पार्टी की ही कमियां थीं। अब उन्हें दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन

---
व्यक्तिवादी प्रचार से बेहद दुखी हूं
शांता कुमार ने कहा कि वह व्यक्तिवादी प्रचार से बेहद दुखी हैं। यहां नक्सली हमले में 13 जवान शहीद हो गए और चुनाव में बहस हो रही है कि किसकी कितनी बीवियां हैं? एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उर्मिल ठाकुर का भाजपा से जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
धूमल आएंगे मेरे लिए वोट मांगने
शांता कुमार ने कहा कि पार्टी के कहने पर उन्होंने मंडी और शिमला में प्रचार कर लिया है। हमीरपुर भी जाऊंगा। इसके बाद प्रेम कुमार धूमल उनके लिए वोट मांगने कांगड़ा आ रहे हैं। उन्होंने दोनाें नेताओं के बीच मतभेद के सवालों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed