फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   निराशा में बहुत कुछ बोल रही हैं भाभी

निराशा में बहुत कुछ बोल रही हैं भाभी

Wed, 16 Apr 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 16 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। सुजानपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर के सामने एक ओर कांग्रेस तो दूसरी ओर उनकी ही अपनी भाभी उर्मिल ठाकुर खड़ी हैं। खुद कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में लौटे नरेंद्र ठाकुर के लिए यह चुनाव एक बड़ी चुनौती है। मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्होंने अमर उजाला के पांच तीखे सवालों का सामना किया।
विज्ञापन


अमर उजाला : आप भाजपा के खिलाफ तीन चुनाव लड़े। अब पार्टी में वापसी क्या टिकट की डील से ही हुई?
नरेंद्र ठाकुर : बिल्कुल नहीं। पहले ऐसा कुछ नहीं था। मेरे साथ कांग्रेस ने एक-डेढ़ साल से अच्छा बर्ताव नहीं किया। मैं धूमल के खिलाफ तब चुनाव लड़ा था, जब वह मुख्यमंत्री थे। बदले में कुछ नहीं मिला। कांग्रेसियों का व्यवहार भी बेहद खराब था। मैं फेड-अप हो गया था। इसलिए घर वापसी को मन किया।
विज्ञापन


अमर उजाला : ये भी चर्चा है कि आपके होने वाले समधी रविंद्र रवि ने रास्ते के कांटे हटाने में काफी मदद की। क्या ऐसा है?
नरेंद्र ठाकुर : ऐसा कुछ भी नहीं है। मेरी सीधे धूमल और अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात हुई। जब यह बात चल रही थी तो भाभी (उर्मिल ठाकुर) से भी पूछा। चर्चा की। उन्होंने ने भी इस कदम को सही माना। भाजपा ज्वाइन करती बार वह मेरे साथ थीं। लेकिन अब रविंद्र रवि को बेवजह बीच में लाया जा रहा है। सब जानते हैं कि यह झूठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला : पहले आप कांग्रेस में थे और अब आपकी भाभी कांग्रेस में गई हैं। अब आपके पिता ठाकुर जगदेव चंद की राजनीतिक विरासत का असल वारिस कौन है?
नरेंद्र ठाकुर : देखिए! पिता का असल वारिस यदि लीगल रूप से बेटा ही होता है (हंसते हुए)। और यदि राजनीतिक आधार पर भी देखा जाए, तो मेरे पिता जनसंघ के बाद से आजीवन भाजपा के सेवक रहे तो वारिस तो हर तरह से अब मैं हूं।

अमर उजाला : उर्मिल कहती हैं कि टिकट देने के बावजूद धूमल आपको हरवा देंगे। क्या हारने के लिए लड़ रहे हैं चुनाव?
नरेंद्र ठाकुर : ये निराशा में दिए गए बयान हैं। कांग्रेस के कुछ लोग उनके मुंह में शब्द डाल रहे हैं। जबरदस्ती प्रेस वार्ता करवा रहे हैं। क्या बोलना है यह तय हो रहा है। मैं धूमल के साथ मंगलवार शाम को एक कार्यक्रम में था। हम हमीरपुर संसदीय सीट और सुजानपुर विधानसभा सीट जीतने के लिए जी जान लगा रहे हैं। आपस में न मतभेद है या न ही मनभेद। अब बोलने वालों को कौन रोक सकता है। खासकर 16 मई से पहले। उसके बाद सब बदल जाएगा।


अमर उजाला : आखिर लोग क्यों वोट देंगे आपको? किन मुद्दों पर लड़ेंगे?
नरेंद्र ठाकुर : यहां तीन मुख्य मसले हैं। पहला यह कि नरेंद्र मोदी की पूरे देश में लहर चल रही है। हमीरपुर और सुजानपुर में भी इसका लाभ हमें मिल रहा है। दूसरा हमीरपुर का आज तक जितना भी विकास हुआ है, वह भाजपा सरकारों ने किया है। तीसरा यह कि कांग्रेस सरकारों ने हमीरपुर जिला के साथ हमेशा अन्याय किया। अनदेखी हुई। यहां से सरकारी दफ्तर बदले गए। बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं खुलने दिया। यही मेरे चुनावी मुद्दे हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed