{"_id":"132-50946","slug":"Shimla-50946-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन रोहडू में होंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन रोहडू में होंगे मुख्यमंत्री
Shimla
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक वीरभद्र सिंह आजकल शिमला जिले के चुनावी दौरे पर हैं। वह शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह वीरवार 3 अप्रैल, 2014 को रोहडू क्षेत्र का दौरा करेंगे। वह कांसाकोटी, गावना, कुटारा, मचोती, समरकोट, मेंहदली, मधारली, शलान, मेलथी, शीलघाट में लोगों से मिलेंगे और उनका रात्रि ठहराव रोहडू में होगा। वीरभद्र सिंह 4 अप्रैल को रोहडू के समोलीपुल, सीमा, बडियारा, जंगला, टोडसा, देवीधार, चिड़गांव, संदासु, टिक्करी, धमवाड़ी, दिवदी तथा तांगनू में लोगों से मिलेंगे तथा संदासू में रात्रि ठहराव करेंगे। मुख्यमंत्री 5 अप्रैल को पुजारली-4, दयोली, टिक्कर और बग्गी में लोगों से मिलेंगे। रात को मुख्यमंत्री शिमला में होंगे।
इसके बाद वह 6 से 8 अप्रैल तक कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार के लिए वोट मांगेंगे। 6 को वह हमीरपुर होते हुए नगरोटा सूरियां जाएंगे। इसके बाद ज्वाली, रैहन, धमेटा, जाखबड़, फतेहपुर का दौरा होगा और रात्रि विश्राम भी फतेहपुर में होगा। 7 अप्रैल को इंदौरा, नूरपुर, बरांडा, कामनल्ला, सुलयाली का दौरा कर रात को नूरपुर में रुकेंगे। 8 अप्रैल को नूरपुर से हारचक्कियां, चड़ी, मटौर, दौलतपुर, टैरेस होते हुए ऊना के गगरेट निकल जाएंगे।