फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मीडिया की बनाई लहर पर सवार हैं मोदी : वीरभद्र

मीडिया की बनाई लहर पर सवार हैं मोदी : वीरभद्र

Sun, 23 Mar 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 23 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी मीडिया की बनाई लहर पर सवार हैं। धरातल पर उनका कोई असर नहीं है। धन-बल के सहारे कुछ टीवी चैनलों के माध्यम से मोदी की जो छवि पेश की जा रही है, वह वास्तविकता से कोसों दूर है। हिमाचल में इसका कोई असर नहीं होगा और कांग्रेस चारों सीटें जीतेगी। वीरभद्र ने शनिवार को अपने चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण के शोघी, टुटू, कोहबाग, धामी और थाची में जनसभाएं की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी महज तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने पर इतरा रहे हैं। जबकि वह हिमाचल में छठी बार सीएम बनकर सिक्सर मार चुके हैं। आज हिमाचल के विकास का श्रेय कांग्रेस सरकारों को जाता है। इसमें भाजपा का कोई योगदान नहीं है। भाजपा के लोगों ने तो हिमाचल के गठन का विरोध किया था। सीएम ने कहा कि भाजपा भ्रामक नारे देती है। विधानसभा चुनावों में मोदी यहां चुनाव प्रचार के लिए आए और दावा किया कि भाजपा मिशन रिपीट करेगी, लेकिन प्रदेश के लोगों ने मिशन डिलीट कर दिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कांग्रेस हमेशा धर्मनिरपेक्षता की हिमायती रही है जबकि भाजपा पूंजीवाद और सरमायेदारों की पक्षधर रही है। भाजपा देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी ने खुद को जैसे तैसे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करवा दिया। इसमें कांग्रेस को कुछ नहीं कहना है, लेकिन जिस प्रकार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है, उससे साफ है कि ये लोग देश को क्या समझ पाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
16 अप्रैल को नामांकन भरेंगे ब्राक्टा
शिमला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा 16 अप्रैल को शिमला में नामांकन भरेंगे। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं तथा चुनाव जीतने पर क्षेत्र का एक समान विकास करेंगे। उन्होंने प्रत्याशी बनाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पिछले 20 साल से शिमला में वकालत कर रहे हैं और क्षेत्र के लोग उन्हें वकील के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed