{"_id":"132-50444","slug":"Shimla-50444-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने कहा, हेलिकॉप्टर से नहीं तोड़ी आचार संहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने कहा, हेलिकॉप्टर से नहीं तोड़ी आचार संहिता
Shimla
Updated Sun, 23 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल सरकार ने चुनाव आयोग को जवाब भेजा है कि सरकारी हेलिकॉप्टर से 5 मार्च को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया। भाजपा ने शिकायत की थी कि इस दिन चुनावों की घोषणा के बावजूद केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नांडीस नेरचौक में ईएसआई मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ कर गए और सरकारी हेलिकॉप्टर ने उन्हें वापस चंडीगढ़ जाकर छोड़ा। इस पर सामान्य प्रशासन विभाग से जवाब मांगा गया था।
जीएडी ने जवाब दिया है कि हेलिकॉप्टर 11.30 बजे चंडीगढ़ से केंद्रीय मंत्री को छोड़कर लौट आया था। चूंकि चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता के दौरान हेलिकॉप्टर उड़ चुका था, इसलिए बीच रास्ते में केंद्रीय मंत्री को उतारा नहीं जा सकता था। मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र चौहान ने माना कि जीएडी से रिपोर्ट आ गई है और इसे चुनाव आयोग को भेज दिया गया है।
दूसरी ओर, भाजपा ने शनिवार को फोक मीडिया जागरूकता अभियान की शिकायत कर दी है। पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने आयोग को भेजी शिकायत में कहा है कि लोक प्रशासन संस्थान और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मिलकर आरटीआई पर ये अभियान चला रहा है। इसमें स्थानीय नेताओं को बुलाया जा रहा है और इस एक्ट के बहाने यूपीए सरकार का प्रचार किया जा रहा है। शुक्रवार से 10 जिलों में यह कार्यक्रम शुरू किया गया है, इसे रोका जाए। भाजपा ने वन विभाग के चौपाल रेस्ट हाउस में स्थानीय विधायक की पार्टी मीटिंग और धाम की शिकायत भी की है। रेस्ट हाउस के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर भी कार्रवाई मांगी है।