{"_id":"132-50387","slug":"Shimla-50387-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को आई अपग्रेड स्कूलों की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को आई अपग्रेड स्कूलों की याद
Shimla
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हाईकोर्ट का फैसला आने के अगले ही दिन राज्य सरकार ने भी अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षक भेजना शुरू कर दिए हैं। कुछ स्कूलों में पहले शिक्षक दे दिए थे, लेकिन गैर शिक्षकों के पद सृजित नहीं हुए थे। सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले करीब 225 स्कूलों को स्तरोन्नत कर दिया था। अब शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने 19 टीजीटी के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें से अधिकांश हाल ही में अपग्रेड किए गए स्कूलों में भेजे गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय का कहना है कि इन तबादलों के लिए चुनाव आयोग से पहले मंजूरी ली गई है। तबदील शिक्षकों को नए स्थान पर ज्वाइन करने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है। हाईकोर्ट ने ऐसे सभी स्कूलों को 6 माह के भीतर क्रियाशील करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन