फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   चार में से होगा मंडी के टिकट का फैसला

चार में से होगा मंडी के टिकट का फैसला

Tue, 04 Mar 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 04 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। मंडी संसदीय सीट से पार्टी का प्रत्याशी अब कौन होगा? इसका फैसला भाजपा को अब महेश्वर सिंह का इंतजार किए बिना लेना होगा। सोमवार को हिलोपा कोर ग्रुप में घर वापसी का प्रस्ताव खारिज होने के बाद ये तय हो गया है कि मंडी पर प्रत्याशी का ऐलान 6 मार्च के बाद अब कभी भी हो सकता है। भाजपा की राज्य इकाई ने कुल चार लोगों का पैनल हाईकमान को भेजा है। इसमें अजय राणा, मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर, उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा और कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर का नाम है। अब इनमें से ही चयन पार्टी को करना है।
विज्ञापन

भाजपा के केंद्रीय नेताओं से बातचीत के बाद पार्टी ने महेश्वर सिंह को एक अवसर देते हुए उनके जवाब का इंतजार करने को कहा था। इसी कारण पहले चरण में हिमाचल की तीन सीटों के प्रत्याशी घोषित हो गए और मंडी लंबित रखा गया। अब भाजपा के सूत्र कहते हैं कि महेश्वर सिंह ने खुद ही यह विकल्प चुनने से इनकार कर दिया है, इसलिए उनकी वापसी की संभावनाएं भी इसके साथ खत्म हो गई हैं। अब लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा के चुनाव होंगे और विधानसभा चुनाव से पहले स्थितियां बदली हुई होंगी।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने हिलोपा के ताजा रुख पर कहा कि ये उनका फैसला है। राज्य इकाई ने चार लोगों के नाम का पैनल हाईकमान को भेजा है। उसमें से प्रत्याशी के नाम पर फैसला होगा। 6 मार्च के बाद संसदीय बोर्ड कभी भी बैठक के लिए बुला सकता है। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, उसकी जीत के लिए हर कार्यकर्ता जोर लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed