फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब सरल होगा डीसी आफिस में काम कराना

अब सरल होगा डीसी आफिस में काम कराना

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। तीन महीने बाद उपायुक्त आफिस में काम कराना सरल हो जाएगा। यहां आने वाले लोगों को कतार में खड़े नहीं होना पड़ेगा। आम लोगों के लिए यहां कुर्सियां और सोफे लगाए जाएंगे। पीने के लिए स्वच्छ पानी का इंतजाम भी होगा। अलग अलग ब्रांचों के काउंटर भी होंगे जहां आसानी से काम हो सकेगा। पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर सभी का काम निपटाया जाएगा। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि तीन महीने के भीतर डीसी कार्यालय में बेहतर और आधुनिक व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिला कचहरी चक्कर शिफ्ट होने के बाद यहां काफी जगह खाली हैं। यहां अब उपायुक्त कार्यालय से संबंधित शाखाएं ही खुलेंगी। सरकार से भी निर्देश जारी हो चुके हैं कि खाली भवन उपायुक्त के नियंत्रण में रहेगा। अब जिला प्रशासन महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तैयार करने में जुटा है। अफसरों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। अलग अलग काम के लिए अलग अलग काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

-----------
ऐसे होंगे काम
उदाहरण के लिए अगर जमीन की रजिस्ट्री करानी है तो एक फिक्स टाइम होगा। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक। इसके बाद रजिस्ट्री नहीं होगी। लोगों को सुबह ही टोकन दे दिए जाएंगे। इससे अंदाजा हो जाएगा कि नंबर कितनी देर में आएगा। इस दौरान आराम से रेस्ट हाउस में बैठ सकते हैं या कोई दूसरा काम निपटा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed