फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हिमपात : एनएच-22 पर बसें बंद

हिमपात : एनएच-22 पर बसें बंद

Sat, 16 Feb 2013 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 16 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह से बने गुमसुम मौसम के बाद दोपहर को कुफरी, नारकंडा, ठियोग और चौपाल के साथ ही ऊपरी शिमला में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। साढ़े तीन बजे के बाद कुफ री-फागू से आगे राष्ट्रीय उच्च मार्ग-22 पर निगम की बसों के साथ अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन

ऊपरी शिमला को जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क के बंद होने से निगम की बसों को रामपुर की ओर वाया मशोबरा-बसंतपुर भेजा गया। साढ़े चार बजे बसंतपुर होकर निगम की बसें भेजी गईं। निगम के अधिकारियों के मुताबिक देर शाम तक बर्फबारी का क्रम जारी रहा। इससे ऊपरी शिमला को बसें भेजना बंद कर दी गईं। परिवहन निगम के तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक बेनी प्रसाद भरमौरी ने बताया कि दोपहर बाद तीन बजे के बाद बर्फबारी के चलते कुफरी से आगे बसें नहीं भेजी जा सकीं। चौपाल रूट पर दो बसों को खिड़की से वापस भेज दिया गया। मुख्य सड़क पर फागू से बसें वापस आईं। इसके बाद ऊपरी शिमला को बसों को वाया मशोबरा बसंतपुर भेजा गया।
विज्ञापन

यदि इसी तरह से बर्फबारी का क्रम जारी रहा तो पहले की तरह ऊपरी शिमला को जोड़ने वाली सड़कों को वाहनों के लिए खोल पाना मुश्किल हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग एनएच ढली डिविजन के सहायक अभियंता विजय चौहान ने बताया कि दोपहर बाद कुछ देर के लिए हुई बर्फबारी से सड़क पर पांच से सात सेंटीमीटर बर्फ पड़ी। सड़क पर वाहनों के स्किड होने की समस्या पेश आई। मजदूरों को लगाकर सड़क पर रेत डालने का कार्य किया गया। मशीन को फागू तक पहुंचाया गया। बसें भले ही इस रूट पर बंद कर दी गईं मगर देर शाम तक छोटे वाहनों की आवाजाही एनएच पर बराबर जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोलह डिग्री से घटकर आठ डिग्री पहुंचा तापमान
तापमान घटने से हिमपात की संभावनाएं बड़ी

शिमला। राजधानी का तापमान एक दिन के अंदर-अंदर आठ डिग्री तक गिर गया है। जहां राजधानी का तापमान पिछले रोज सोलह डिग्री तक पहुंच रहा था वहीं शुक्रवार को एक दिन के अंदर मौसम ने करवट बदली और तापमान गिर गया। मौसम विभाग की माने तो जिस रफ्तार से सर्दी बढ़ रही है, शहर में अगले तीन दिनों तक बारिश वाला मौसम बना रहेगा और ऊपरे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। चटक धूप के बाद हिल्स क्वीन शिमला के मौसम में बदलाव आया है। सुबह और शाम के समय राजधानी का अधिकतम तापमान घट रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान और अधिक घट सकता है। पिछले चार दिनों के बाद शहर का अधिकतम तापमान सोलह डिग्री था जो कि शुक्रवार को आठ डिग्री पहुंच गया है।


सैलानी खुशी, छात्र परेशान
शिमला। दिन भर बारिश पड़ने के साथ बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानियों में खुशी की लहर उमड़ पड़ी। कुफरी, छराबड़ा, माल रोड पर सैलानियों भी भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरी ओर ठंड बढ़ने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन दिनों स्कूलों में प्रैक्टिकल चल रहे हैं।
दिल्ली से शिमला घूमने आए सैलानी नेहा और रवि ने बताया के वेे खराब मौसम की खबर सुनते ही शिमला पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed