फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला के विकास को 7 करोड़ देगा यूरोप

शिमला के विकास को 7 करोड़ देगा यूरोप

Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। शहर के विकास के लिए यूूरोपियन यूनियन नगर निगम शिमला को सात करोड़ देगा। शहर में साफ सफाई को चाक चौबंद करने, नालियों के उचित रखरखाव सहित सफाई कर्मियों को बेहतर माहौल देने के लिए यह राशि दी जाएगी। यूरोपियन यूनियन ने नगर निगम द्वारा भेजे गए सिटी सेनिटेशन प्लान को मंजूर कर लिया है। इस संदर्भ में जल्द ही एमसी और यूनियन के बीच एमओयू साइन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई निगम की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। सिटी सेनिटेशन प्लान के लागू होने से शहर में सीवर सफाई और कूड़े के डिस्पोजल के लिए स्टैंडर्ड मानक लागू हो जाएंगे। इस प्लान के तहत शहर में साफ सफाई की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना इस प्लान के मुख्य एजेंडे में शामिल है। इसके अलावा नालियों की मरम्मत और उनकी नियमित सफाई को भी इस प्लान में शामिल किया जाएगा। शहर के लोगों को सफाई और शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। सिटी सेनिटेशन प्लान के लागू होने पर यूरोपियन यूनियन द्वारा शहर के एक वार्ड को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना जाएगा। उस वार्ड में सबसे पहले इसे लागू कर इसकी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। दूसरे चरण में अन्य वार्डों में इसे चलाया जाएगा। आयुक्त डा. एमपी सूद ने बताया शहर के विकास के लिए यह प्लान बहुत लाभदायक रहेगा। यूनियन के साथ एमओयू हस्ताक्षरित होने के बाद नगर निगम को सात करोड़ की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed