फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth shot dead in Alwar miscreants shot five bullets in the head to avenge old quarrel

Rajasthan: युवक के सिर में पांच गोली मारी, बदमाशों ने पांच साल पहले हुए झगड़े का लिया बदला

Wed, 08 Mar 2023 04:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 08 Mar 2023 04:00 PM IST
सार

युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुन्ना को हमने गोली मारी है। हमने 2017 में हुए झगड़े का बदला लिया है। पुलिस ने आराोपियों को तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है आराेपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Youth shot dead in Alwar miscreants shot five bullets in the head to avenge old quarrel
मृतक मुन्ना खोहरी और गोली मारने वाले बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़  में होली पर जिला पार्षद प्रत्याशी रहे मुन्ना खोहरी की मंगलवार देर रात गांव के मंदिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या को तीन लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 2017 में मुन्ना का गांव के ही एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था। इसका बदला लेने के लिए धूलंडी के दिन गांव के ही मंदिर के पास बैठे मुन्ना खोहरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर भिवाड़ी एसपी सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुन्ना को हमने गोली मारी है। हमने 2017 में हुए झगड़े का बदला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है। साइबर सेल और पुलिस की टीमें उन्हें राउंडअप कर रही हैं।  जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक अपराधी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक मेरा कैंप बहरोड़ में ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed