{"_id":"640863dafe7d76cda4019b83","slug":"youth-shot-dead-in-alwar-miscreants-shot-five-bullets-in-the-head-to-avenge-old-quarrel-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवक के सिर में पांच गोली मारी, बदमाशों ने पांच साल पहले हुए झगड़े का लिया बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवक के सिर में पांच गोली मारी, बदमाशों ने पांच साल पहले हुए झगड़े का लिया बदला
Wed, 08 Mar 2023 04:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Mar 2023 04:00 PM IST
सार
युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुन्ना को हमने गोली मारी है। हमने 2017 में हुए झगड़े का बदला लिया है। पुलिस ने आराोपियों को तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है आराेपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक मुन्ना खोहरी और गोली मारने वाले बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ में होली पर जिला पार्षद प्रत्याशी रहे मुन्ना खोहरी की मंगलवार देर रात गांव के मंदिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या को तीन लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 2017 में मुन्ना का गांव के ही एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था। इसका बदला लेने के लिए धूलंडी के दिन गांव के ही मंदिर के पास बैठे मुन्ना खोहरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर भिवाड़ी एसपी सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुन्ना को हमने गोली मारी है। हमने 2017 में हुए झगड़े का बदला लिया है।
विज्ञापन
भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है। साइबर सेल और पुलिस की टीमें उन्हें राउंडअप कर रही हैं। जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक अपराधी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक मेरा कैंप बहरोड़ में ही रहेगा।