{"_id":"639087505234566e9f188b5b","slug":"youth-returning-from-bharat-jodo-yatra-dies-in-bundi-road-accident-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे प्रदेश यात्री की सड़क हादसे में मौत, चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे प्रदेश यात्री की सड़क हादसे में मौत, चार गंभीर घायल
Wed, 07 Dec 2022 06:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Dec 2022 06:00 PM IST
सार
नेशनल हाइवे नंबर 52 पर हुए सड़क हादसे में भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे प्रदेश यात्री की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बूंदी में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकता प्रदेश यात्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बूंदी के नेशनल हाइवे नंबर 52 पर नारायणपुर गांव (सथूर) के पास हुआ। हादसे में रामचंद्र पुत्र हुक्माराम धुवाला हनुमान नगर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए बूंदी के राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने राजच्रंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी लगते ही जहाजपुर से कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में स्थानीय नेताओं सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड लगी हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले रामचंद्र और घायलों के परिवार को जानकारी दे दी गई हैं।
विज्ञापन