{"_id":"64b6303c97c9cc68b10647c3","slug":"youth-killed-in-sikar-over-money-dispute-tied-hands-and-feet-and-thrown-on-railway-track-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर में लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, हाथ-पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर में लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, हाथ-पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, जांच शुरू
Tue, 18 Jul 2023 11:55 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:55 AM IST
सार
पुलिस ने सीकर भादवासी गांव के पास रेलवे ट्रैक से उसका क्षत विक्षत शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर में लेनदेन के विवाद में एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवक का क्षत विक्षत शव भदवासी गांव के पास रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। उसके के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए मिले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लेनदेन के विवाद में झुंझुनू जिले के रहने वाले आलोक का सोमवार रात को पिपराली चौराहे से अपहरण किया गया था। जिसके बाद बदमाशों ने उसे हाथ-पैर बांधकर भादवासी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह पुलिस ने रेलवे ट्रैक से उसका क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।