Rajasthan: भीलवाड़ा में युवक ने की आत्महत्या, बेटा स्कूल से लौटा तो पिता को फंदे पर देख हुआ बेसुध
मुकेश किराए के मकान में रहता था। घटना के समय वह घर में अकेला था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। स्कूल से बेटा घर लौटा, तब पिता की मौत का पता चला। घटना के समय युवक की पत्नी फैक्ट्री में मजदूरी करने गई थी।
मामला भीलवाड़ा के सुभाष नगर का है। सुभाष नगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली कि आरके कॉलोनी में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। मुकेश (32) पुत्र रामेश्वर नागर पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ किराए के कमरे में रहता था। उसने शनिवार को कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
मुकेश घर में अकेला था। पत्नी फैक्ट्री में मजदूरी करने गई थी। वह खुद शनिवार सुबह ही फैक्ट्री से काम करके लौटा था। वहीं बेटा स्कूल गया हुआ था। बेटे ने स्कूल से आकर पिता को आवाज लगाई लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखा तो शव फंदे पर लटका मिला। बेटे की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। मुकेश के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चली है।