फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth commits suicide after love marriage, four page suicide note accuses police of taking bribe Jodhpur Rajasthan

Suicide: लव मैरिज के बाद प्रेमिका बयान से पलटी तो प्रेमी ने दी जान, पुलिस और एमएलए पर लगाए यह आरोप, पढ़ें सुसाइड नोट  

Tue, 07 Jun 2022 05:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 07 Jun 2022 05:56 PM IST
सार

जोधपुर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शादी के बाद प्रेमिका ने पुलिस के सामने अपने बयान बदल दिए थे। इसके बाद से ही वह परेशान रह रहा था। मरने से पहले युवक ने फेसबुक पर चार पेज का सुसाइड नोट और अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।  

विज्ञापन
Youth commits suicide after love marriage, four page suicide note accuses police of taking bribe Jodhpur Rajasthan
युवक ने कानपुर में प्रेमिका से की थी शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में एक प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी और पुलिस सहित एक एमएलए पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सिर्फ प्यार का नहीं है। मृतक लक्ष्मण ने अपनी प्रेमिका से 15 अप्रैल को शादी भी कर ली थी। इसके बाद कोर्ट में युवती माता पिता के दबाव में अपने बयान से पलट गई। आखिर में उसने तंग आकर जान दे दी।    
विज्ञापन


शहर के भदवासिया क्षेत्र निवासी लक्ष्मण उर्फ लक्की की उसी इलाके में रहने वाली कविता उर्फ ट्विंकल नाम की युवती एक दूसरे से प्यार करते थे। 15 अप्रैल को दोनों ने कानपुर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों वहीं रहने लगे। शादी की जानकारी लड़की के घर वालों को लगी तो वह कविता को लेकर अहमदाबाद चले गए।  लक्ष्मण भी कविता को लेने के लिए वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन


इस दौरान कविता के परिवार और लक्ष्मण के बीच खूब विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां कविता ने अपने माता पिता के दबाव में लक्ष्मण के खिलाफ बयान दे दिए। इसके बाद वह अपनी पत्नी कविता को लिए बिना ही जोधपुर आ गया। इसके बाद से वह परेशान था। मंगलवार को उसने आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने चार पेज का एक सुसाइड नोट लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मण के सुसाइड नोट की अहम बातें 
मैं जिसके लिए जिंदा था जब वो ही नहीं आ रही है तो मैं जिंदा रह कर क्या करूंगा। तेरे (कविता) घरवालों ने लेडी थानेदार भटनागर और अन्य पुलिस वालों को पैसे खिला रखे थे। एमएलए भी तुम्हारे घर वालों के सपोर्ट में था। तुम एक बार मेरा साथ देती और बयान नहीं बदलती तो मैं सबसे लड़ लेता। भागने के बाद जब पकड़े गए तो माता का थान थाने में ही बयान हुए थे। तुमने कहा, एक साल इंजतार करते हैं, उसके बाद मरते हैं। मुझे इतना इंतजार नहीं करना, मैं मर जाता हूं...। उसने अपने मां और पापा से भी माफी मांगी है। 


मैसेंजर पर भी हुई दोनों की बात 
लक्ष्मण ने चार पेज के सुसाइड नोट की तस्वीरे अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट भी की है। साथ ही उसने मैसेंजर पर कविता से हुई बात के स्कीन शॉट भी शेयर किए है। मैसेंजर पर हुई बातचीत में लक्ष्मण ने कविता से उसके पास आने के लिए कहा, इस पर उसने लिखा- मैं कैसे तुम्हारे पास आ जाऊं, मेरे घरवाले मुझे रोक रहे हैं। मेरे पिता ने कहा है कि वो फांसी लगाकर जान दे देंगे। लक्ष्मण जबाव देते हुए कहता है कि तुम एक बार हिम्मत कर लो बाकी मैं सब मैनेज कर लूंगा। लक्ष्मण और कविता की बातचीत के स्कीन शॉट अब वायरल हो रहे हैं। 











 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed