फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Younger brother fired after dispute in Bharatpur bullet hit elder brother chest and mother hand

Bharatpur: विवाद के बाद छोटे भाई ने की फायरिंग, बड़े भाई के सीने और मां के हाथ में लगी गोली

Wed, 09 Aug 2023 09:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Aug 2023 09:18 PM IST
सार

भरतपुर में विवाद के बाद छोटे भाई ने मां और बड़े भाई को गोली मार दी। गंभीर हालत में आरोपी भाई दोनों को अस्पताल ले गया और फिर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Younger brother fired after dispute in Bharatpur bullet hit elder brother chest and mother hand
घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में बड़े भाई से विवाद के बाद छोटे भाई ने फायरिंग कर दी। हमले में एक गोली बड़े भाई के सीने और दूसरी मां के हाथ में लगी। घायल हालत में आरोपी ही मां और भाई को अस्पताल ले गया और फिर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके के गांव जघीना का है। जहां उर्मिला नाम की महिला के दो बेटे सौरभ और राकेश का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी विवाद में सौरभ ने अवैध हथियार से बड़े भाई राकेश पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली राकेश के सीने में और एक मां उर्मिला के हाथ में जा गली। गोली मारने के बाद आरोपी सौरभ घायल अवस्था में अपने भाई और मां को  लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचा, जिसके बाद मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन



सीने में गोली लगने से गंभीर घायल राकेश को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मां का इलाज भी चल रहा है।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  घटना के बाद जघीना गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद है। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही फरार आरोपी की तलाश भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed