{"_id":"62f398eb2e15041611768171","slug":"young-man-raped-a-minor-going-to-take-milk-from-dairy-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime : भांजे के साथ डेयरी पर दूध लेने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime : भांजे के साथ डेयरी पर दूध लेने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
Wed, 10 Aug 2022 05:09 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 10 Aug 2022 05:09 PM IST
सार
जयपुर में डेयरी से दूध लेने जा रही नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के पॉश इलाके में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शर्मासर कर देने वाली इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह डेयरी से दूध लेने जा रही थी। डेयरी पर काम करने वाला एक युवक उसे जबरन पास में खाली पड़े कमरे में उठाकर ले गया।
जहां पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़िता अपने 3 साल के भांजे के साथ पास स्थित राहुल यादव की डेयरी पर दूध लेने गई थी। उसी दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता उत्तर प्रदेश के मथुरा की रहने वाली है। फिलहाल वह वैशाली नगर में रह रही है। घटना के बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन उसके व्यवहार में आए बदलाव के बाद परिजनों ने दवाब डाला तो उसने दुष्कर्म होने की जानकारी दी। मंगलवार देर रात वैशाली नगर थाने पहुंचकर परिजनों ने आरोपी कानाराम के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।