फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Workers clash over burning effigy of CM Gehlot in Jodhpur BJP attack Congress

Jodhpur: सीएम गहलोत का पुतला दहन करने को लेकर भिड़े BJP कार्यकर्ता, जमकर चले लात और घूंसे, फिर ये बोले नेता

Thu, 17 Aug 2023 06:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Aug 2023 06:27 PM IST
सार

जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत का पुतला दहन करने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक पक्ष पुतला दहन करना चाहता था तो दूसरा पक्ष ऐसा करने के विरोध में था। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने माहौल खराब करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Workers clash over burning effigy of CM Gehlot in Jodhpur BJP attack Congress
एक दूसरे के साथ जमकर की गई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के धरने में पार्टी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। सीएम अशोक गहलोत का पुतला दहन करने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए। बताया जा रहा है कि एक पक्ष सीएम का पुतला दहन करना चाहता था। वहीं, दूसरा पक्ष ऐसा नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया। 

विज्ञापन


दरअसल, जोधपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से गुरुवार को सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में धरना और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। ये प्रदर्शन अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती और प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर बक्श के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक पर किया जा रहा था। जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान नेताओं ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदर्शन खत्म होने से कुछ देर पहले भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। अचानक हुए हंगामे के बाद प्रदर्शन में शामिल लोग इधर उधर भागने लगे। वहीं, कुछ लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को अलग किया और उन्हें समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद सीएम गहलोत का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर हमीद खान मेवाती ने कहा कि विवाद कर रहे कार्यकर्ता भाजपा के नहीं थे। सीएम गहलोत का पुतला दहन होते देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बौखलाहट में इस घटनाक्रम को अंजाम दिया। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर बक्श ने कहा कि हंगामा करने वाले कार्यकर्ता कांग्रेस के थे। वह पुतला दहन करने से रोकना चाहते थे। लेकिन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed