फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman's body parts are upside down heart on right and liver on left Churu in Rajasthan news

Shocking: 36 साल बाद पता चला दिल-लिवर कहीं और, पेट दर्द से परेशान महिला की MRI रिपोर्ट देखकर डॉक्टर हुए हैरान

Thu, 11 Jul 2024 11:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 11 Jul 2024 11:03 PM IST
सार

Rajasthan News: 36 साल की निर्मला झुंझुनू जिले के बिसाऊ में रहती है। करीब छह महीने पहले निर्मला के पेट में दर्द शुरू हुआ। परेशानी ज्यादा बढ़ी तो डॉक्टर को दिखा। इस दौरान एमआरआई कराई तो हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई। 

विज्ञापन
Woman's body parts are upside down heart on right and liver on left Churu in Rajasthan news
अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले में एक ऐसी महिला सामने आई है, जिसके शरीर के अंग उल्टी तरफ हैं। हमारे शरीर में दिल बायीं तरफ, पित्त की थैली और लिवर दायीं तरफ होता है। लेकिन, इस महिला के साथ ऐसा नहीं है। इसका पता उसे 36 साल की उम्र में तब चला, जब उसके पेट में दर्द की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने आपरेशन कर पित्त की थैली को निकाल दिया, इसके बाद से महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 36 साल की निर्मला झुंझुनू जिले के बिसाऊ में रहती है। करीब छह महीने पहले निर्मला के पेट में दर्द शुरू हुआ। अधिक दर्द होने पर उन्होंने आसपास के डॉक्टरों से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद निर्मला ने एक चूरू की महिला व प्रसूति रोग विशेषज्ञ को दिखाया। डॉक्टर ने उसकी सोनोग्राफी कराई तो पित्त की थैली में पथरी की बात सामने आई, लेकिन डॉक्टर को कुछ और भी समस्या नजर आई। इसके बाद निर्मला की एमआरआई करवाई गई, जिसकी रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। पता चला कि निर्मला का दिल दायीं तरफ, पित्त की थैली और लिवर बाईं तरफ है। उसकी पित्त की थैली में पथरी भी थी, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।  
विज्ञापन




सामान्य लोगों की तरह जीवन जीते हैं
एक-दो दिन अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने निर्मला का ऑपरेशन किया। उल्दी दिशा में अंग होने से इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन, ऑपरेशन सफल रहा। निर्मला अब पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों के अनुसार इस तरह शरीर के अंगों का विपरीत दिशा में होना 10 हजार लोगों में से एक में पाया जाता है। इसका व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता है, वह सामान्य लोगों की तरह जीवन जी सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed