फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman Hanged Herself In Dungarpur Two Sons Committed Suicide In Three Months

Dungarpur News: तीन महीने में दो बेटों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, अब मां भी फंदे पर झूली, कहा था...

Fri, 26 Aug 2022 09:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 Aug 2022 09:23 PM IST
सार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब तीन महीने पहले मृतका के 13 साल के छोटे बेटे ने खुदकुशी कर ली थी। वहीं, करीब एक महीने पहले उसके बड़े बेटे ने भी अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। इसके बाद से वह सदमे में चली गई थी। 

विज्ञापन
Woman Hanged Herself In Dungarpur Two Sons Committed Suicide In Three Months
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसके दो बेटे भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुके हैं। इसी गम के चलते मां ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला बिछीवाड़ा थाना इलाके के बौखला फला बरी गांव का है। यहां रहने वाली प्रकाश विहात की पत्नी हकरी विहात शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान वह घर में अकेली थी। उसका पति प्रकाश बाल कटवाने के लिए गया था। उसके जाते ही महिला ने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


इधर, बाल कटवाने के बाद प्रकाश घर पहुंचा तो उसकी पत्नी हकरी फंदे से लटकी हुई थी। पत्नी के शव को लटकते देख उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हकरी का शव फंटे से लट रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पीएम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका हकरी विहात तनाव में थी। उसके दो बेटों ने हाल ही में फांसी लगाई थी। करीब तीन महीने पहले उसके 13 साल के छोटे बेटे अनिल विहात ने खुदकुशी कर ली थी। वहीं करीब एक महीने पहले उसके बड़े बेटे अजय ने भी अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। इसके बाद से वह सदमे में चली गई थी। उसने कई बार अपने पति प्रकाश से कहा था कि दो बेटे चले गए अब वह जी कर क्या करुंगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed