{"_id":"62e2850242461f31db070a06","slug":"woman-gang-raped-in-bharatpur-accused-made-obscene-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rape: बेटियों की शादी के लिए ब्याज पर रुपये लेने गई महिला से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाया, आरोपियों की धमकी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rape: बेटियों की शादी के लिए ब्याज पर रुपये लेने गई महिला से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाया, आरोपियों की धमकी...
Thu, 28 Jul 2022 09:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Jul 2022 09:58 PM IST
सार
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता पर और लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर पीड़ित महिला ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में महिला से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला बेटियों की शादी के लिए ब्याज पर रुपये लेने गई थी। इस दौरान दो लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे और लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए धमका रहे थे। आरोपियों की धमकी से तंग आकर पीड़िता रूपवास थाने पहुंची और दो आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रूपवास के रहने वाले मक्खन और नवनीत के पास वह बेटियों की शादी के लिए रुपये ब्याज पर लेने गई थी। पैसे देने के बहाने नवनीत डागुर उसे अपने घर में ले गया। जहां दोनों ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे और लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए भी धमकाने लगे। पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने निगरानी के लिए एक व्यक्ति को उसके घर के बाहर तैनात कर दिया। पीड़िता का कहना है आरोपी ने हथियार दिखाकर उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि मक्खन से परेशान होकर कुछ दिन पहले एक युवक आत्महत्या करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उसने मक्खन से 5 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके बदले में वह 24 हजार रुपये उसे दे चुका था, लेकिन मक्खन उससे और रुपयों की मांग कर रहा था। जिससे परेशान होकर वह टंकी पर चढ़ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा था, लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई थी।