फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman gang raped in Bharatpur accused made obscene video

Rape: बेटियों की शादी के लिए ब्याज पर रुपये लेने गई महिला से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाया, आरोपियों की धमकी...

Thu, 28 Jul 2022 09:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 28 Jul 2022 09:58 PM IST
सार

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता पर और लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर पीड़ित महिला ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Woman gang raped in Bharatpur accused made obscene video
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में महिला से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला बेटियों की शादी के लिए ब्याज पर रुपये लेने गई थी। इस दौरान दो लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे और लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए धमका रहे थे। आरोपियों की धमकी से तंग आकर पीड़िता रूपवास थाने पहुंची और दो आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

 
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रूपवास के रहने वाले मक्खन और नवनीत के पास वह बेटियों की शादी के लिए रुपये ब्याज पर लेने गई थी। पैसे देने के बहाने नवनीत डागुर उसे अपने घर में ले गया। जहां दोनों ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन


बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे और लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए भी धमकाने लगे। पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने निगरानी के लिए एक व्यक्ति को उसके घर के बाहर तैनात कर दिया। पीड़िता का कहना है आरोपी ने हथियार दिखाकर उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि मक्खन से परेशान होकर कुछ दिन पहले एक युवक आत्महत्या करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उसने मक्खन से 5 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके बदले में वह 24 हजार रुपये उसे दे चुका था, लेकिन मक्खन उससे और रुपयों की मांग कर रहा था। जिससे परेशान होकर वह टंकी पर चढ़ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा था, लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed