{"_id":"64a820181ce6af202b0be626","slug":"woman-dies-after-being-buried-under-debris-in-bharatur-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: बाथरूम में महिला के ऊपर गिरी पटि्टयां, मलबे के नीचे दबने से मौत, बर्तन साफ करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: बाथरूम में महिला के ऊपर गिरी पटि्टयां, मलबे के नीचे दबने से मौत, बर्तन साफ करते समय हुआ हादसा
Fri, 07 Jul 2023 07:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:54 PM IST
सार
गांव बैलारा निवासी अंशु देवी के ऊपर छत की पट्टियां गिर गईं। पट्टियों के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
घर पर बिखरा मलबा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर जिले के नदबई थाना अंतर्गत बैलारा गांव में बाथरूम में बर्तन साफ करते समय छत की पटि्टयां अचानक के महिला के ऊपर गिर गईं। मलबे में दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पट्टियां हटाकर महिला को निकाला और नदबई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बैलारा निवासी अंशु देवी अपने घर पर बाथरूम के बाहर बर्तन साफ कर रही थी। तभी अचानक पट्टियां गिर गईं। पट्टियों के नीचे महिला दब गई। हादसे को देख आसपास रह रहे लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ पट्टियों के नीचे दबी महिला को निकाला। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए नदबई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नदबई थाना पुलिस द्वारा मृतका का नदबई सीएचसी पर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन