फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   without permission mp will not spend fund

बिना पूछे पैसा नहीं खर्च कर पाएंगे सांसद!

Sat, 24 May 2014 07:43 AM IST
Updated Sat, 24 May 2014 07:43 AM IST
विज्ञापन
without permission mp will not spend fund

लोकसभा की सभी 25 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने सांसद निधि को सही तरीकी से खर्च करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर बनी इस योजना के तहत सांसदों को अपना कोष खर्च करने से पहले पार्टी से पूछना होगा।

विज्ञापन


सांसद अपने कोष से अपनी मर्जी से सिर्फ 30 प्रतिशत पैसा ही इस्तेमाल कर सकेंगे। बाकी 70 प्रतिशत पैसा संगठन की सिफारिशों, जिला और पंचायत स्तर के संगठन की सिफारिशों के आधार पर खर्च किया जाएगा। यह मॉडल लोकसभा-राज्यसभा के सासदों पर लागू होगा।
विज्ञापन

भाजपा ने किया ऐसा

without permission mp will not spend fund

सूत्रों के अनुसार संगठन के प्रति जवाबदेही तय करने के लिए भाजपा ने ऐसा किया है। इससे सांसदों के मनमर्जी से किए जाने वाले खर्च पर अंकुश लगेगा।

माना जा रहा है कि सत्ता और संगठन के तालमेल से सांसद निधि खर्च होगी, तो हर स्तर पर समन्वय बेहतर रहेगा। साथ ही, सभी तबकों व क्षेत्रों पर जरूरत के हिसाब से इस निधि को खर्च किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed