{"_id":"ebd88a4a-8f20-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"will-oppose-move-to-lower-age-of-consent-for-sex-says-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहमति से सेक्स की उम्र घटाने का विरोध करेगा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहमति से सेक्स की उम्र घटाने का विरोध करेगा संघ
जयपुर/नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Sun, 17 Mar 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सहमति से सेक्स की उम्र घटाने की सरकार की कोशिश की आलोचना करते हुए कहा है कि यह सामाजिक रूप से स्वीकार्य योग्य नहीं है।
विज्ञापन
साथ ही संघ ने इस कवायद का विरोध करने का ऐलान किया है।
उधर, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि सहमति से सेक्स की उम्र 18 साल से घटा कर 16 साल करने से गर्भपात के मामले बढ़ेंगे।
विज्ञापन
रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिख कर इस कवायद का विरोध किया है।
संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने रविवार को कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल है, लेकिन सरकार सहमति से सेक्स की उम्र 16 साल करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार शादी से पहले सेक्स को कानूनन मंजूरी देना चाहती है। जोशी ने कहा कि सामाजिक मूल्यों में हो रहे क्षरण के कारण देश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शासन कानून बनाता है, लेकिन केवल कानून के बलबूते महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोका नही जा सकता। इसके लिए सामाजिक मूल्यों में आ रही गिरावट को रोकने पर भी विचार करना होगा।