फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   wife swapping and unnatural relationships FIR on husband in Bhopal Bikaner

Rajasthan: पत्नी की अदला-बदली और अप्राकृतिक संबंध की दर्दनाक कहानी, 21 साल की पीड़िता ने भोपाल दर्ज कराई FIR

Sat, 22 Oct 2022 08:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Oct 2022 08:31 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि पति उस पर वाइफ स्वैपिंग पार्टी में शामिल होने और उसका हिस्सा बनने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पति और ससुराल वालों ने उससे 50 लाख रुपये की मांग भी की। डिमांड पूरी नहीं करने पर पति ने उसके साथ कई बार अप्राकृतिक कृत्य किया।

विज्ञापन
wife swapping and unnatural relationships FIR on husband in Bhopal Bikaner
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले से भोपाल पहुंची एक विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में महिला ने कहा कि उसका पति पर वाइफ स्वैपिंग (पत्नी की अदला-बदली) वाली पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाता है। पीड़िता का पति चाहता है कि वह पार्टी में शामिल होकर गैर मर्दों के साथ शरीरिक संबंध बनाए। 

विज्ञापन

इसके लेकर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी पति उसके साथ मारपीट कर अप्राकृतिक संबंध (अननेचुरल सेक्स) बनाने लगा। साथ ही उससे 50 लाख रुपये के दहेज की भी मांग की गई। आरोपी की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता बीमारी का बहाना बनाकर अपने पीहर भोपाल पहुंची। परिजनों को मामले की जानकारी देकर आरोपी पति के खिलाफ थान में केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में 21 साल की पीड़िता ने बताया कि वह मप्र की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना इलाके की रहने वाली है। इस साल उसका निकाह मोहम्मद अम्मार के साथ हुआ था। मोहम्मद बीकानेर के एक पांच सितारा होटल में मैनेजर है। निकाह के बाद से वह बीकानेर में अपने पति के साथ रह रही थी। 

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही उसका पति उस पर वाइफ स्वैपिंग पार्टी में शामिल होने और उसका हिस्सा बनने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाना भी शुरू कर दिया। पति और ससुराल वालों ने उससे 50 लाख रुपये की मांग भी की। रुपयों की डिमांड पूरी नहीं करने पर बार-बार उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जाता। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि जब तक वह उसकी मांग पूरी नहीं करेगी वह उसे ऐसे ही प्रताड़ित करता रहेगा। 

रोज-रोज पति की दरिंदगी का शिकार हो रही 21 साल पीड़िता ने उससे चंगुल से भागने की योजना बनाई। बीमारी का बहाना बनाकर वह अपने परिवार के पास भोपाल पहुंची और फिर उन्हें घटना की जानकारी दी। सोमवार शाम को पीड़िता ने कोहेफिजा महिला थाने में पति मोहम्मद अम्मार समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी।

पुलिस ने धारा 377, 498 A, 323, 506, 34, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भोपाल से पुलिस की टीम आरोपी पति की गिरफ्तारी को लेकर बीकानेर के लिए रवाना हो गई है। ऐसे में संभावना है कि आरोपी पति सहित अन्य को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed