पढ़ें, राजस्थान की 25 सीटों के समीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में होनेवाले चुनाव में दूसरे चरण की सीटों के प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि निकलने के बाद अब तस्वीर साफ हो गई है।
निर्दलीय जसवंत सिंह की बाड़मेर सीट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सी.पी. जोशी की जयपुर ग्रामीण सीट सहित 10 सीटों पर त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की अजमेर सहित 15 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होगी। सभी 25 सीटों पर 320 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
अजहरूद्दीन जीत पाएंगे अपनी सीट?
सभी की नजरें प्रदेश की नौ सीटों पर सबकी टिकी हुई हैं, इन पर दिग्गज मैदान में हैं। अमजेर, बाड़मेर, जयपुर ग्रामीण के अलावा चित्तौडग़ढ़ से कांग्रेस की गिरिजा व्यास, जालोर से सपा के बूटा सिंह, टोंक सवाईमाधोपुर से कांग्रेस के मोहम्मद अजहरूद्दीन, अलवर से केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह तथा झालावाड़ से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह।
साथ ही, दौसा सीट से केन्द्रीय नमोनारायण मीणा को उनके भाई भाजपा के हरीश मीणा ने चुनौती दी हुई है और मुकाबले को और अधिक रोचक राजपा से किरोड़ी लाल मीणा ने उतरकर कर दिया है।
वसुंधरा राजे का जलवा चल पाएगा?
राजस्थान में 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 17 अप्रेल व 5 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 24 अप्रेल को होगा। राजस्थान की 25 सीटों पर खड़े 320 प्रत्याशियों में से 293 पुरुष व 27 महिलाएं हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में 346 प्रत्याशियों में 31 महिलाएं थीं। इस बार 13 सीटों पर ही महिलाएं मैदान में हैं। जयपुर सहित 15 सीटों पर सीधा व दस पर त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति है। राजस्थान में 4.26 करोड़ कुल वोटर हैं, जिसमें 2.01 करोड़ महिला व 2.24 करोड़ पुरुष वोटर हैं।
इन 15 सीटों पर सीधा मुकाबला - जयपुर शहर, अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौडगढ़, झालावाड़, जोधपुर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, कोटा, करौली-धौलपुर, अलवर व भरतपुर। इन 10 सीटों पर बहुकोणीय - जयपुर ग्रामीण, बाड़मेर, दौसा, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, टोंक-सवाईमाधोपुर, जालोर, नागौर व सीकर।