फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   when wife did not return from her maternal home husband committed suicide In Dholpur

Rajasthan: डेढ़ महीने से मायके में रह रही पत्नी रक्षाबंधन पर भी वापस नहीं लौटी, पति ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 31 Aug 2023 05:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 31 Aug 2023 05:52 PM IST
सार

डेढ़ महीने से मायके में रह रही पत्नी को पति लेने ससुराल गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इससे गुस्साए पति ने घर आकर फांसी लगा ली। रक्षाबंधन के मौके पर बेटे के इस कदम से परिवार में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
when wife did not return from her maternal home husband committed suicide In Dholpur
पुलिस को जानकारी देते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डेढ़ महीने से मायके में रह रही उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर भी वापस नहीं लौटी। उसके वापस नहीं आने से नाराज युवक ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक युवक कुलदीप (22) पुत्र वीरी सिंह जाटव  बाहरी पुरा गांव में रहता था। 2 साल पहले करीमपुर गांव में रहने वाली युवती से उसकी शादी हुई थी। डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। 
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर युवक पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल गया था। लेकिन, मायके पक्ष के लोगों ने उसे वापस नहीं भेजा। कुलदीप गुस्से में वहां से गांव वापस लौटा और घर आकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed