{"_id":"64f085ed6f7bc6210303ae06","slug":"when-wife-did-not-return-from-her-maternal-home-husband-committed-suicide-in-dholpur-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डेढ़ महीने से मायके में रह रही पत्नी रक्षाबंधन पर भी वापस नहीं लौटी, पति ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डेढ़ महीने से मायके में रह रही पत्नी रक्षाबंधन पर भी वापस नहीं लौटी, पति ने फांसी लगाकर दी जान
Thu, 31 Aug 2023 05:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 31 Aug 2023 05:52 PM IST
सार
डेढ़ महीने से मायके में रह रही पत्नी को पति लेने ससुराल गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इससे गुस्साए पति ने घर आकर फांसी लगा ली। रक्षाबंधन के मौके पर बेटे के इस कदम से परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डेढ़ महीने से मायके में रह रही उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर भी वापस नहीं लौटी। उसके वापस नहीं आने से नाराज युवक ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक कुलदीप (22) पुत्र वीरी सिंह जाटव बाहरी पुरा गांव में रहता था। 2 साल पहले करीमपुर गांव में रहने वाली युवती से उसकी शादी हुई थी। डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर युवक पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल गया था। लेकिन, मायके पक्ष के लोगों ने उसे वापस नहीं भेजा। कुलदीप गुस्से में वहां से गांव वापस लौटा और घर आकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
जानकारी लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।