Rajasthan: यौन उत्पीड़न के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, कांस्टेबल को चाकू मारकर हुआ फरार
हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए भरतपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में आरोपी को पकड़ने गए कांस्टेबल पर आरोपी चाकू से हमला कर फरार हो गया। बदमाश बच्चे के यौन उत्पीड़न का आरोपी है। अब पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गांव भौसींगा में वांछित अपराधी के खिलाफ जयपुर की करणी विहार थाना पुलिस और नदबई थाना पुलिस संयुक्त कार्रवाई करने पहुंची थी। इससे पहले की पुलिस उसे पकड़ पाती उसने कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की सहायता से भरतपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस कर्मी पर हमले की खबर सुनकर आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।
सीओ सिटी सतीश वर्मा ने बताया कि करणी विहार थाना पुलिस सहित नदबई थाने के कांस्टेबल हरगोपाल गांव भौसींगा में पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी के खिलाफ दबिश देने के लिए पहुंची थी। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की ही जा रही थी, तब तक आरोपी ने नदबई थाने के कांस्टेबल हरगोपाल के पेट में चाकू मार दिया। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करेगी।