फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   When caught with boyfriend the wife got her husband locked up in the police station 28 times in Dholpur

Rajasthan: बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा तो पत्नी ने पति को 28 बार थाने में कराया बंद, कोर्ट की शरण में पहुंचा पीड़ित

Wed, 20 Jul 2022 07:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 20 Jul 2022 07:49 AM IST
सार

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसके पैसे जुए में भी उड़ा देती है। जिसके बाद परेशान होकर पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
When caught with boyfriend the wife got her husband locked up in the police station 28 times in Dholpur
धौलपुुर में पत्नी ने पति को 28 बार भिजवाया जेल - फोटो : Social Media

विस्तार

पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ मौज मस्ती करने से रोकना एक पति को भारी पड़ा। आरोप है कि पत्नी ने पति को 28 बार थाने में बंद करा दिया। इतना ही नहीं पत्नी अपनी सास और बच्चों पर भी जुल्म ढाती है। जिसके बाद परेशान पति कोर्ट की शरण में पहुंचा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पति ने कोर्ट के जरिए पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ धौलपुर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रहे टाउन चौकी प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने ही पत्नी पर प्रताड़ित कर घर खर्च के पैसे जुए में उड़ाने और बॉयफ्रेंड के साथ मौज मस्ती करने का आरोप लगाया है। युवक ने कोर्ट के जरिए पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पीड़ित पति ने बताया कि उसने पत्नी को बॉयफ्रेंड से अश्लील बातें करते हुए पकड़ा है। वह जब भी इसका विरोध करता है तो पत्नी उसे थाने में बंद करा देती है। पीड़ित युवक को उसकी पत्नी 28 बार हवालात की हवा खिला चुकी है। इसके साथ ही युवक ने अपनी मां बौर बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने विभिन्न महिला समूह से करीब चार से पांच लाख रुपए का कर्ज लिया था। जैसे-तैसे मेहनत मजदूरी करके उसने यह कर्ज भर दिया। वहीं घर खर्च के लिए दिए जाने वाले पैसे उसकी पत्नी सट्टे में खर्च कर देती है। जिसके बाद उसने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed